कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी और रोमांस का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है।
फिल्म के रिलीज से पहले, मेकर्स ने एक धमाकेदार गाने 'फुर्र' (Furrr) का टीजर जारी कर दिया है। यह गाना इस बार की सबसे बड़ी हाईलाइट में से एक माना जा रहा है।
टीजर में कपिल शर्मा के साथ रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को देखा जा सकता है। हनी सिंह ने इस फिल्म के लिए म्यूजिक दिया है और वह कपिल के साथ स्क्रीन शेयर करते भी नजर आएंगे। हनी सिंह और कपिल शर्मा का यह कोलैबोरेशन गाने को पहले से ही चर्चा का विषय बना रहा है।
ओरिजिनल हिट फिल्म की तरह, इस बार भी कपिल शर्मा चार खूबसूरत हसीनाओं के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे। यह कॉमेडी ऑफ एरर्स (Comedy of Errors) एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।
'किस किस को प्यार करूं 2' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन 'फुर्र' गाने के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि यह सीक्वल भी अपनी पहली फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।