blog-image

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ आज सिनेमाघरों में रिलीज

आज सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हो गई है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर प्रभास की वापसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म साल 2026 में प्रभास की पहली रिलीज है, जिसमें वह एक बिल्कुल नए और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।


द राजा साब’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।


फिल्म का रनटाइम और जॉनर

अगर फिल्म के रनटाइम की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द राजा साब’ का हिंदी वर्जन लगभग 189 मिनट यानी करीब 3 घंटे 9 मिनट लंबा है। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी है, जिसमें डर और मनोरंजन का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।


फिल्म की कहानी, प्रभास का नया अंदाज़ और हॉरर-कॉमेडी का तड़का दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लंबे इंतजार के बाद प्रभास की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।


 फिल्म ‘द राजा साब’ से जुड़े FAQs

Q1. प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ किस जॉनर की है?

उत्तर:द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें डर और मनोरंजन दोनों का मिश्रण है।

Q2. ‘द राजा साब’ किन भाषाओं में रिलीज हुई है?

उत्तर: यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की गई है।

Q3. ‘द राजा साब’ का रनटाइम कितना है?

उत्तर: फिल्म का हिंदी वर्जन लगभग 189 मिनट (3 घंटे 9 मिनट) का है।

Q4. फिल्म में प्रभास के साथ कौन-कौन से कलाकार हैं?

उत्तर: फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन नजर आ रहे हैं।

Q5. क्या ‘द राजा साब’ पैन इंडिया फिल्म है?

उत्तर: हां, ‘द राजा साब’ एक पैन इंडिया फिल्म है।