संघर्ष से सफलता तक: ‘राइज एंड फेल’ के नए एपिसोड में आरुष की कहानी ने छुआ दर्शकों का दिल

राइज एंड फेल’ का नया एपिसोड दर्शकों के बीच भावनात्मक चर्चा का विषय बन गया है। इस एपिसोड में मुख्य किरदार आरुष अपनी ज़िंदगी के संघर्षों से जूझता नजर आता है। हार और निराशा के बीच उसे उसका पिता विनोद जी भावनात्मक संबल देते हैं।

एपिसोड का सबसे प्रभावशाली पल वह है, जब विनोद जी घर लौटकर अपने बेटे से कहते हैं – “हार मानना तुम्हारे स्वभाव में नहीं है, यह गिरना ही तुम्हारे अगले उठान की शुरुआत है।” इस डायलॉग ने न सिर्फ आरुष को, बल्कि दर्शकों को भी गहराई से प्रभावित किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने इस एपिसोड की खूब सराहना की। ट्विटर पर #RiseAndFail और #AarushJourney जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। दर्शकों ने लिखा कि यह कहानी हर उस व्यक्ति से जुड़ी है जो असफलता से डरता है, लेकिन दोबारा उठने की हिम्मत रखता है।

शो के मेकर्स का कहना है कि “राइज एंड फेल” का मकसद यही है – दर्शकों को यह याद दिलाना कि हर फेलियर एक नए राइज की शुरुआत होती है।

...More